समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।
मुखानी थाना पुलिस के अनुसार कालाढूंगी रोड पर जब रात्रि गश्त के दौरान चैकिंग कर रही थी इस दौरान उन्होंने एक बाईक सवार को रोकने का इशारा किया तो बाईक सवार अपनी बाईक संख्या यूके 04यू-7955 को लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर बाईक सवार युवक के पास से 1.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में बाईक सवार ने पवन कुमार आर्या पुत्र मदन राम आर्या निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा बताया साथ ही उसने यह भी बताया वह उक्त स्मैक नारायण नगर निवासी कान्ताप्रसाद उर्फ कन्नू से लेकर आया था और उसका यह भी कहना था कि कन्नू जो कि स्मैक का बड़ा कारोबार करने वाले फतेहपुर निवासी विक्की कंजड़ के लिए काम करता है, विक्का का स्मैक का बड़ा कारोबार है। पुलिस ने पकड़े गये युवक के खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















