अखिलेश यादव का पलटवार ट्वीट कर यह कहा…

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ की रैली में सपा-बसपा और रालोद गठबंधन की तुलना शराब से करने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज टेली-प्रॉम्प्टर ने पोल खोल दी. सराब और शराब का अंतर वह लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं. श्सराबश् को मृगतृष्णा भी कहते हैं और यह वह धुंधला सा सपना है जो भाजपा 5 साल से दिखा रही है, लेकिन जो कभी हासिल नहीं होता. अब जब नया चुनाव आ गया तो वह नया सराब दिखा रहे हैं.

दूसरी तरफ, पीएम मोदी के शराब वाले बयान पर लालू यादव की पार्टी राजद ने भी चुटकी ली. राजद ने कहा, 5 साल में स और श का अंतर नहीं सीखा. लो हम सिखाते हैं- शाह का श, राजनाथ का र और बुड़बक बीजेपी का ब. बन गया शराबबंदी में धड़ल्ले से बिकता गुजराती शराबश्श्. आपको बता दें कि आज मेरठ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, श्सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब मतलब सराब, ये शराब आपको बर्बाद कर देगीश्. पीएम ने कहा कि यूपी में तो सब कुछ इतनी जल्दी-जल्दी हो रहा है कि पूछिए मत. दो लड़कों से बुआ-बबुआ तक पहुंचने में जो तेजी दिखाई गई है, वो गजब है.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440