नैनीताल की कवयित्री प्रियंका जोशी का सम्मानए देशभक्ति काव्य से गूंजा मंच

खबर शेयर करें

समाचार सच, बरेली डेस्क। राष्ट्रीय कवि संगम एवं राकेश लोक चेतना संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बदायूं रोड स्थित जितेंद्र अग्रवाल के संस्थान में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल की कवयित्री प्रियंका जोशी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंतनगर से स्वयं सुरक्षा अभियान के अध्यक्ष रजनीश पांडे एवं महानगर प्रचारक मयंक साधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक डॉ0 राजीव सक्सेना ने कीए जबकि संचालन रोहित राकेश ने किया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में अवैध होमस्टे पर प्रशासन का शिकंजा, 238 जांच में 158 में मिली गड़बड़ी

कवि सम्मेलन में विश्वजीत निर्भय कमलकांत श्रीवास्तवए वंदना शरद प्रेमलता रोली, देशपाल सिंह, नितेश कपूर और रामकुमार कोहनी ने अपने काव्य पाठ से समां बांध दिया। वंदना शरद ने देशभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए कहाए ‘स्वतंत्रता के हवन कुंड में एक चिंगारी लाई हूं।’

यह भी पढ़ें -   18 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

रोहित राकेश ने जोशपूर्ण अंदाज में पढ़ा ‘कभी न हिले वो बुनियाद चाहिएए वतन हमेशा ही आबाद चाहिए।’

सम्मानित कवयित्री प्रियंका जोशी ने वीर रस की प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए कहाए ‘वीर जवानों जाग उठो, तुमको बढ़ते जाना है। वहीं विश्वजीत निर्भय ने सनातन संस्कृति पर आधारित रचना से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में गंगा समग्र के अखिलेश सिंह सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में आयोजक जितेंद्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440