घर में घुसकर दिखाई दबंगई, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर में घुसकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि महिलाओं के कपड़े भी फाड़े गये। पुलिस ने तहरीर पर एक ही परिवार के आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में हाथीखाल निवासी मीना मिश्रा पत्नी विपिन मिश्रा ने कहा है कि बीती शाम सतवीर सिंह सिरोही पुत्र कुंवर सिंह अपने भाई, पुत्र व भतीजों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर आया और उस पर हमला कर दिया। इस बीच जब उसका पुत्र राहुल, जतिन, भतीजे विवेक, सचिन बीच-बचाव को आये तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि उसके व उसकी देवरानियों के कपड़े भी फाड़ दिये गये। आरोपियों के नाम अशोक सिरोही, शैलेन्द्र सिरोही, कपिल सिरोही, अंशुमान सिरोही, उज्वल सिरोही, भानु सिरोही के अलावा उनका ड्राइवर बताये जा रहे हैं। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440