उत्तराखंड में बारिश का ’10 दिन का वार’! 5 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक हाई अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

मौसम विभाग की चेतावनी— भारी बारिश, भूस्खलन, चट्टान गिरने और बिजली गिरने का खतरा, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

समाचार सच, देहरादून।
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरे रौद्र रूप में लौटने की तैयारी में है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

सबसे अधिक चिंता 5 अगस्त (बुधवार) को लेकर जताई गई है। मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और तेज वर्षा के दौर की संभावना जताई है। वहीं नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त को भी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी और बागेश्वर में भारी बारिश का खतरा बना रहेगा। इसके बाद 7 अगस्त को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर, जबकि 8 अगस्त को रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 9 और 10 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर, ‘कीवीमैन’ के रूप में भी बनाई थी पहचान

बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने और बिजली-पानी जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच

प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440