समाचार सच, हल्द्वानी। निर्धारित दरों से ऊंचे दामों पर फल-सब्जी फुटकर विक्रेताओं पर जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को महानगर में विभिन्न क्षेत्रों में छापामार अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया के नेतृत्व में ज्यादा मूल्यों पर सब्जी व फल बेचने पर दो तथा पंजीकरण ना होने पर आठ फुटकर विक्रेताओं पर कार्यवाही की गयी है।
श्री टोलिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों से ज्यादा मूल्यों पर सब्जी व फल बेचने पर अंकुर पुत्र सोहनलाल कालाढूगी रोड तथा सूर्यभान पुत्र प्यारे लाल बिठौरिया कुसुमखेडा के विरूद्व चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तुओं अधिनियम-1980 एवं एपिडैमिक डिजीज एक्ट-1897 तथा उत्तराखण्ड एपिडैमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन-2020 के उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सचिन गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल बैलाजली लॉज, अशोक पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता भोटिया पडाव, नरेश मौर्य शिवमंन्दिर नवाबी रोड, अंकुर पुत्र सोहनलाल, तारा चन्द्र कालाढूंगी, सूर्यभान पुत्र प्यारे लाल, बन्टी गुप्ता पुत्र छत्रपाल गुप्ता पीलीकोठी तथा तुलाराम ऊंचापुल फुटकर विक्रेताआ के खाद्य संरक्षण एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के तहत पंजीकरण ना होने पर इन सभी आठ विक्रेताओं के कोर्ट चालान भी किये गये। एडीएम श्री टोलिया ने कहा है कि चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सचिन की सहकारी सस्ता गल्ला का लाईसेन्स निलंबित
निरीक्षण के दौरान अनियमिततायें मिलने पर सचिन कुमार सहकारी सस्ता गल्ला विक्रेता का नियमानुसार खाद्यान वितरण ना किये जाने के कारण लाईसेन्स निलंबित कर दिया गया।
छापेमार टीम में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, तहसीलदार प्रहलाद राम, खादय सुरक्षा अधिकारी विरेन्द्र बिष्ट तथा पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल भी मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


