शहीद अब्दुल रऊफ सिद्दीकी की पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में किया 116 यूनिट रक्तदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहीद अब्दुल रऊफ सिद्दीकी की 23वीं पुण्यतिथि पर हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के लाइन नंबर 17 आजाद नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर से पूर्व शहीद अब्दुल रऊफ सिद्दीकी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि अब्दुल रऊफ ने अपनी समाजी और सियासी जिन्दगी में बहुत कम समय में ही लोकप्रियता के शिखर को छू लिया था। वह हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद को तत्पर रहते थे। लेकिन 19 मार्च 1998 को अब्दुल रऊफ सिद्दीकी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया गया। श्रद्धांजलि सभा में स्व. अब्दुल रऊफ सिद्दीकी के पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया गया। इसके बाद रक्तदान शिविर शुरू हुआ। जिसमें 116 यूनिट रक्त दान किया गया। साथ ही शिविर के अंत में लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की गई।

इस दौरान जावेद सिद्दीकी, त्रिलोक बनौली, ठॉ चन्द्र मोहन सिंह, गंगा जायसवाल, जाहिद बाबा, अवध बिहारी, राजेश जायसवाल, संजय गुप्ता, विक्की खान, शारिक सिद्दीकी, वकार अहमद, तौफिक अहमद, रईस वारसी, रिजवान अंसारी, तसलीन अहमद आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी का अफसरों को अल्टीमेटम: जनता की शिकायतें टालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440