12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म पर भड़का जन आक्रोश, हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट ने उठाई फांसी की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर शशि सिंह और विशाल शर्मा के नेतृत्व में आज एक जन आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में पीड़िता को आर्थिक सहायता, बेहतर चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही।

यह भी पढ़ें -   १० अप्रैल २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विशाल शर्मा ने इस घटना को मानवता पर धब्बा और मृत्युतुल्य अपराध करार देते हुए कहा कि सिर्फ 200 रुपए का लालच देकर एक मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाना, समाज और व्यवस्था दोनों के लिए शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को सतर्क रहते हुए विशेष रूप से पर्यटन सीजन में शहर की शांति और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि नैनीताल उत्तराखंड का मुख्य पर्यटन केंद्र है और अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है।

यह भी पढ़ें -   घर बैठे जनगणना की शुरुआत: 33 सवालों के जवाब देकर खुद करें अपनी गणना, आज से शुरू प्रक्रिया

इस मौके पर विनोद पाठक, विजय तिवारी, ममता रुवाली, माला आर्य, पूजा रावत, कविता आर्य, ज्योति परिहार सहित हेल्पिंग हैंड चौरिटेबल ट्रस्ट के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440