घर बैठे जनगणना की शुरुआत: 33 सवालों के जवाब देकर खुद करें अपनी गणना, आज से शुरू प्रक्रिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण की शुरुआत आज से हो गई है, जिसमें आम नागरिक अब घर बैठे खुद अपनी स्वगणना कर सकेंगे। राज्य में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत लोग ऑनलाइन पोर्टल पर 33 सवालों के जवाब देकर अपने घर और परिवार का पूरा विवरण दर्ज कर सकते हैं।

इस खास पहल की शुरुआत शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने-अपने आवास से स्वगणना कर करेंगे।

जनगणना निदेशालय के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी, यह काम जनगणना के पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से होगी। जिसमें नागरिकों को 33 सरल सवालों का जवाब देना होगा। जानकारी भरने के बाद एक विशेष SE ID जारी की जाएगी, जिसे बाद में घर-घर आने वाले प्रगणक को दिखाना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026, देशभर के 21 शिक्षकों में चयन

घर बैठे कैसे करें स्वगणना
स्वगणना के लिए नागरिकों को पोर्टल पर लॉगिन कर अपने मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। इसमें मकान की स्थिति, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, पेयजल, बिजली, शौचालय, इंटरनेट, वाहन और परिवार के सदस्यों से जुड़ी अहम जानकारी शामिल होगी।
डाटा भरने के बाद मिलने वाली SE ID को सुरक्षित रखना जरूरी होगा, क्योंकि यही आईडी आगे सत्यापन के समय काम आएगी।

25 अप्रैल से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
जनगणना निदेशक के मुताबिक, 25 अप्रैल से 24 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर लोगों द्वारा भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। वे SE ID के जरिए डेटा को अपने सिस्टम में अपलोड कर अंतिम एंट्री पूरी करेंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन और आकाशीय बिजली का खतरा

33 सवालों में क्या-क्या देना होगा
1-भवन नंबर (प्रगणक भरेंगे)
2-मकान नंबर (प्रगणक भरेंगे)
3-मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री
4-मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री
5-मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री
6-मकान का उपयोग
7-मकान की हालत
8-परिवार क्रमांक
9-परिवार के सदस्यों की संख्या
10-परिवार के मुखिया का नाम
11-परिवार के मुखिया का लिंग
12-अनु.जाति, अनु.जनजाति या अन्य
13-मकान के स्वामित्व की स्थिति
14-मकान में कमरों की संख्या
15-परिवार में विवाहित दंपती संख्या
16-पेयजल का मुख्य स्रोत
17-पेयज स्रोत की उपलब्धता
18-लाइट का मुख्य स्रोत
19-शौचालय की उपलब्धता
20-शौचालय का प्रकार
21-गंदे पानी की निकासी
22-स्नानघर की उपलब्धता
23-रसोईघर, एलपीजी या पीएनजी
24-खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25-रेडियो या ट्रांजिस्टर
26-टेलीविजन
27-इंटरनेट सुविधा
28-लैपटॉप या कंप्यूटर
29-टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन
30-साइकिल, स्कूटर, बाइक
31-कार, जीप, वैन
32-मुख्य अनाज
33-मोबाइल नंबर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440