समाचार सच, हल्द्वानी। अंबेडकर पार्क गोकुल नगर दमुवाढुंगा में उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि त्रिलोचन बेलवाल पूर्व प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम हल्द्वानी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में विशेष रूप से महिला वर्ग को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनहित में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि महिला वर्ग के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिला वर्ग के हित में केंद्र व राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों द्वारा आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यर्क्मों के माध्यम से जिनमें मुख्य रूप से शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों के माध्यम से नवाचारी कार्यक्रम, सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण, वह अन्य योजनाओं के अंतर्गत योग्य मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों द्वारा महिला वर्ग को प्रशिक्षण देने का कार्य करती है,
इस अवसर पर कराटे खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया, वहीं सबसे नन्हें प्रतिभावान खिलाड़ी लक्षिता मेहता, आदित्य बेलवाल, ईशान दुबे का प्रदर्शन देख सभी दांतों तले उंगलियां दबाने में मजबूर हो गए।
उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि इस क्षेत्र में सभी के लिए आत्मरक्षा वह स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एसोसिएशन द्वारा 15 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम के लिए स्थानीय निवासी अंतरराष्ट्रीय कराटे ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ब्लैक बेल्ट की उपाधि वह कई स्तर की मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में अनुभव प्राप्त कर चुकी भावना मुखिया को फुल कांटेक्ट करा कर प्रशिक्षक नियुक्त किया है,
कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के साथ समाजसेवी लक्ष्मीकांत व पार्षद श्रीमती चंपा देवी ,कराटे प्रशिक्षक विक्रम सिंह खनी, रोहित कुमार यादव, लक्ष्मी दत्त भट, सीनियर खिलाड़ी, नीरज शर्मा, स्वाति वर्मा स्मृति बिष्ट, हर्षित सिंह, चमन अंसारी, प्रत्यूष गुप्ता, नवोदित खिलाड़ी मानसी शुक्ला उपस्थित रहे। वहीं प्रशिक्षक रोहित कुमार यादव ने जनहित में स्थानीय निवासियों व स्कूली छात्र छात्राओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आत्मरक्षा के प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका लाभ उठायें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













