उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक झटकाः BJP के 6 दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस जॉइन की, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह ज्वाइनिंग कार्यक्रम दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित हुआ, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन नेताओं को सदस्यता दिलाई गई।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक अहम बदलाव के रूप में देख रहे हैं।

कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में-पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी शामिल हैं। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   एमपीजी कॉलेज मसूरी में नामांकन के साथ गरमाया छात्रसंघ चुनाव, एबीवीपी के तीन नामांकन पर उठे सवाल

कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बदलाव का संकेत बताया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और अब उसके नेता भी वैकल्पिक राजनीतिक मंच की तलाश में हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में होगी और सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में गहराया बिजली संकट, मांग के मुकाबले कम पड़ रही आपूर्ति; कटौती बनी मजबूरी

प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि राज्य की जनता का झुकाव तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की नीतियों से जनता का मोहभंग हो रहा है, जिसका असर अब पार्टी के नेताओं पर भी दिखने लगा है।

कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में अन्य वरिष्ठ नेता भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440