हल्द्वानी में 17 वर्षीय किशोरी लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक किशोरी के लापता होने की सूचना आ रही थी। काफी खोज-बीन के के बाद आखिर पुलिस का सहारा लिया। पीड़ित पिता ने पुत्री की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गफूरबस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी मोहम्मद सलीम की 17 वर्षीय पुत्री शाईस्ता बीती 7 जून की शाम अचानक घर से बिना बताये कहीं चली गई। देर शाम तक ना आने पर परिजन परेशान हो गये। उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सलीम ने अपनी पुत्री की बरामदगी के लिये पुलिस गुहार लगायी है। पुलिस तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440