20 अप्रैल को लगेगा वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण: डॉ0 आचार्य सुशांत राज

खबर शेयर करें

The first solar eclipse of the year will take place on April 20: Dr. Acharya Sushant Raj

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। (देहरादून)। डॉ0 आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की इस साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, संभवतरू यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन यह सुबह 7रू04 से दोपहर 12.29 तक लगेगा। भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2023 में कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। साल 2023 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत मे दिखाई नहीं देंगे। इस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण के शुरू होने से करीब 09 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस अवधि के दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। इससे सूर्य के सामने काला घेरा बन जाता है और पृथ्वी पर अंधकार छा जाता है। सूर्य ग्रहण के कारण जिन क्षेत्रों में दिन होता है वहां भी स्याह अंधेरा छा जाता है। सूर्य ग्रहण को कुछ ही क्षेत्रों से देखा जा सकता है। इन क्षेत्रों में प्रशांत महासागर, आस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, पूर्वी एशिया और दक्षिण एशिया आते हैं। यही जगह हैं जहां से सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। भारत मे सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा और ना ही भारत इस सूर्य ग्रहण से प्रभावित होगा। 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। संभवतः यह ग्रहण भी भारत में दृश्यमान नहीं होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440