उत्तराखण्ड के इस शहर में स्पा की आड़ में चला रहा था जिस्मफरोशी धंधा, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार, 8 युवतियां रेस्क्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चकराता रोड स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 8 पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के हवाले किया गया। SEX RACKET BUSTED

एसएसपी अजय सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह एक्शन लिया गया। जानकारी के अनुसार, स्पा में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्पा सेंटर की तलाशी ली, जहां अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों में स्पा सेंटर का मालिक अनुज सिंह, संचालक सागर चौधरी, और दो ग्राहक अभय नयन व विपिन धनखड़ शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनुज सिंह जस्ट डायल और फोन कॉल्स के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था और श्एक्स्ट्रा सर्विसश् के नाम पर युवतियों से जबरन अनैतिक कार्य करवाता था।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे प्रकरण में एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्रवाई को सराहना मिल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे, पार्षद प्रीति आर्या ने रखीं पांच प्रमुख मांगें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440