-काठगोदाम थाना पुलिस एवं एसओजी टीम को मिली सफलता
-नैनीताल रोड स्थित देशी शराब के ठेके से वाहन में ला रहे थे अवैध शराब
समाचार सच, हल्द्वानी। जहां पूरा देश कोरोना की बीमारी से जूझ रहा हैं, वहीं इन शराब तस्करों को इस बीमारी से कोई लेना-देना नहीं है और उनके हौंसले बुंलद है। मंगलवार को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने छोटा हाथी में ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस देशी शराब को ठेके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शराब के ठेके को सीज कर दिया है। जबकि पकड़े गये तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
लॉक डाउन के तहत काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम चैकिंग कर रही थी। तभी एक छोटा हाथी संख्या यूके-04सीए-6535 को रोक कर चैक किया गया। जिसमें शराब की पेटियां दिखी। इस पर छोटा हाथी सवार सूरज कुमार पुत्र गणेश राम व प्रमोद कुमार पुत्र गुलाब राम निवासी गण मल्ला प्लॉट दमुवाढूंगा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने छोटा हाथी से 20 पेटी देशी शराब बरामद की है।
पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि वह उक्त शराब नैनीताल रोड में जजी कोर्ट के सामने स्थित देशी शराब के ठेके से लेकर आये हैं। इस पर पुलिस ने आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के साथ जब ठेके में जाकर स्टॉक बुक की जांच की तो उसमें अनियमित्ताएं पाई गई।
इस पर धारा 144 सीआरपीसी लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर तत्काल ठेके को सीज कर दिया गया। जबकि पुलिस ने पकड़े गये शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188/269/270 के तहत कार्यवाही की गई है। जबकि शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ नंदन रावत के अलावा एसआई दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल मोहन जुकरिया, भानु प्रताप, एसओजी कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, त्रिलोक सिंह, चंदन सिंह शामिल रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


