परमार्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने नेता जी को किया याद
समाचार सच, हल्द्वानी। नेताजी सुभाष चन्द बोस जी की 125वी जयंती पर परमार्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने नेता जी को याद किया। इस मौके पर प्लाज्मा डोनेट करने वाले 21 वीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
यहां गोरापड़ाव धोलाखेड़ा प्राइमरी स्कूल में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।
प्रदेश कार्यालय सचिव एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कौस्तुभानंद जोशी ने कहा की उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी, जो देश की आजादी के लिए संघर्ष की। नेताजी ने लोगों में राष्ट्र भक्ति का जोश भरा था। उनकी क्रांतिकारी सोच व जज्बे को सलाम है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया था।
कार्यक्रम में सोसाईटी द्वारा प्लाज्मा डोनेट करने वाले किशन बिष्ट, मनोज भंडारी, योगेश गोस्वामी, गौरव निरंकारी, सुनील केसरवानी, कमल चौधरी, लोकेश कांडपाल, फरीद, फिरासत अली, चन्द्रशेखर परगाई, अमित जोशी, विशाल नेगी, प्रदीप गौतम, विक्की पाठक, बहादुर नगदली, दीपक जोशी़, प्रवीण रावत समेत 21 वीर योद्धाआंे को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, प्रदीप जनोटी, ललित आर्य, लाखन नेगी, रामलाल, अनुसूचित मोर्चा भाजपा जिला महामंत्री रविन्द्र बाली, विष्णु सक्सेना, चिन्टू गोस्वामी, अभिषेक शर्मा, नवीन पपोला, नवीन पंत, हितेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












