समाचार सच, हल्द्वानी। डुप्लेक्स खरीद-फरोख्त के नाम पर 22 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। रकम वापस मांगने पर आरोपी मां-बेटे ने साथियों के साथ पीड़ित को बंधक घ्बना लिया। उन पर धमकाने का भी आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हापुड़ निवासी राजकुमार गौतम के अनुसार उसने एक डुप्लेेक्स का सौदा योगेश मल्होत्रा नामक महिला के साथ 52 लाख में किया। जिसमें से उसने 22 लाख की रकम महिला को दे दी, लेकिन वह डुप्लेक्स का बैनामा करने को लेकर उसे टालती रही। आरोप है कि बाद में महिला बैनामा करने से मुकर गई। पीड़ित का कहना है कि जब उसने रकम वापस करने को कहा तो महिला ने अपने पुत्र व दो-तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। साथ ही इकरारनामा निरस्त करने का दवाब बनाया। आरोप है कि इकरारनामा निरस्त न करने पर उसे धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












