कमल ज्वेलर्स के छह और कर्मचारी कोरोना संक्रमित
समाचार सच, देहरादून। जनपद में कोरोना के 74 मामले सामने आए। इसमें सेलाकुई की फार्मा कंपनी के 23 कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा सेना के पांच और आईटीबीपी के तीन जवान कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। वहीं, राजपुर रोड स्थित कमल ज्वैलर्स में छह और कर्मचारी कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि सेलाकुई क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के पूर्व में आए मामलों को देखते हुए उनके करीबी संपर्क में आए लोगों का कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें से एक फार्मा कंपनी के 23 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भीड़भाड़ में शामिल होने वाले अन्य लोगों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। पुलिस की मदद से स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों और उनके परिचितों का पता लगा रहा है। जल्द ही उनको भी चिन्हित कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। ताकि कोरोना संक्रमण की गति को रोका जा सके और कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उचित उपचार दिलाया जा सके। इसके अलावा बृहस्पतिवार को सेना के पांच और आईटीबीपी के तीन जवान भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि सेना के ये जवान और तीन आईटीबीपी के जवान विभिन्न शहरों से लौटे हैं। उनकी जांच कराई गई तो कोरोना संक्रमण पाया गया। इसके अलावा आठ ऐसे लोग हैं जो दून अस्पताल में पहले से ही भर्ती थे। वहीं, निजी लैब के पांच मरीज पॉजिटिव आए हैं। तीन मरीज ऐसे हैं जो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जांच मे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा विकासनगर में 10 अन्य लोगों में कोरोना वायरस पाया गया है।
वहीं, एस्लेहॉल स्थित कमल ज्वेलर्स के छह और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी कमल ज्वेलर्स के मालिक समेत अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है जिसके चलते कमल ज्वैलर और उसके आसपास की दुकानों को एहतियात के तौर पर बंद किया गया था। सभी को एसीएमओ डॉ. यूएस चौहान और डॉ. रचित गर्ग की टीम द्वारा दून अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












