समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में ग्राम जीतपुर नेगी हल्द्वानी निवासी बाजी राम ने कहा है कि उसका 28 वर्षीय पुत्र भीम शंकर बीती 1 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



