समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे ध्वस्तीकरण से प्रभावित व्यापारी कल 3 फरवरी को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगा और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करायेंगे। उक्त जानकारी आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दी।
समिति के सदस्यों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से समिति ने संपर्क करने पर जिलाधिकारी कार्यालय से वक्त नहीं मिल पाया है, इस कारण कल व्यापारी जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान ध्वस्तीकरण मामले में प्रभावित व्यापारियों के संबंध में वार्ता करेंगे।
व्यापारियों का कहना है कि जब ये सड़क जिला मार्ग के अंतर्गत आती है और जिला मार्ग का न्यूनतम मानक 9 मीटर है, तो क्यों व्यापारियों को उजाड़े जाने के लिए 12 मीटर का प्रावधान किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर भी भ्रांति फैलाई जा रही है। जिसे जिला प्रशासन आधा मीटर की बात कह रहा है जबकि मुख्यमंत्री द्वारा दोनों तरफ एक -एक मीटर की बात कही गयी है। हालांकि व्यापारी समाज इस छूट से खुश नहीं है, इससे व्यापारियों का कोई लाभ नहीं होने वाला है। समिति ने प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से भी अपील की है कि अपने इस आदेश को 3 मीटर करने की कृपा करें। जिससे अधिकतम व्यापारियों का व्यापार भी बच जाएगा और रोड भी चौड़ी हो जायेगी।
वार्ता में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, सतविंदर सिंह अरोड़ा, विकास डिंगड़ा, राजू जोशी, केतन गुप्ता,अनिल कुमार, पंकज बंसल, लक्की डिंगड़ा, बलबीर सिंह, अनीस सहित प्रभावित व्यापारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















