एसटीएच में मंगलवार को 30 संक्रमितों की मौत, 120 की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार की दोपहर तक एसटीएच में 30 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरोना की तेजी से बढ़ती दूसरी लहर के बीच प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रात्रि कर्फ्यू, रविवार कर्फ्यू व बाजार बंद होने का समय निर्धारित होने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। प्रदेश में प्रतिदिन संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के पार जा रहा है। जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में 14510 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इन तीन दिनों में 192 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 4815 संक्रमित ठीक हुए हैं। आंकड़ों के हिसाब से प्रदेश में संक्रमण दर जहां बढ़ी है। वहीं रिकवरी दर भी चिंताजनक है। जबकि मृत्युदर में भी इजाफा देखने को मिला है। इधर मंगलवार को कोविड कर्फ्यू के बीच भी मृत्यु दर में कमी देखने को नहीं मिली है। डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोपहर तक 30 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एमएस डॉ अरूण जोशी ने बताया कि वर्तमान में 397 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिनमें से 120 की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440