सुल्तान नगरी की 30 महिलायें बनी आत्मनिर्भर, सीखा ब्यूटीशियन का कार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (गोलापार)। देवभूमि जनसेवा संस्था द्वारा ग्राम पंचायत भवन खेड़ा में चले रहे ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का रविवार को पांचवा बैच का समापन हो गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा सुल्तान नगरी की 30 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये और उन्हें ब्यूटीशियन को रोजगार के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। इस मौके पर एक नये प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ भी किया गया।

मुख्यअतिथि शिशु मंदिर किशनपुर प्रधानाचार्य ललित मोहन परगाँई एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने महिलाओं को जागरूक रहने व अर्जुन बिष्ट ने महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने का पर विचार रखे। उनका कहना था कि देवभूमि जनसेवा संस्था भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी कारगर साबित हो रही है। क्षेत्र की महिलाएं विभिन्न विषयों पर आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सफल होगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान लीला बिष्ट ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार को अपना रही है। वर्तमान में क्षेत्र की कई महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ जीवन यापन कर रही है। इसे ही सही मायनों को महिला सशक्तिकरण की संज्ञा दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

संस्था अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने अतिथियों एवं सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान वर्तमान में चल रहे कोरोना बीमारी से बचाव के बारे में भी उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान समाजकल्याण श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल कल्याण विभाग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम ब्यूटीशियन प्रशिक्षिका माला देवी, प्रियांशी जोशी, देवकी देवी, दिव्यानी, नेहा पूनम, आशा, दीपा, मेघा, गुंजन, नीमा बर्गली ने विधिक सेवा की जानकारी दी। इस अवसर पर लगभग क्षेत्र की लगभग 60 महिलाओं ने भागीदारी की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440