समाचार सच, हल्द्वानी। एशियन गेम्स में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र काठगोदाम के 4 कराटै खिलाड़ियों का चयन हुआ है। केन्द्र के अधिकारियों ने चयनित हुए खिलाड़ी जवानों को बधाई दी हैं।
आपको बता दें कि एशियन गेम्स में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए कराटे प्रतियोगिता में स्पोर्टस ऑर्थरिटी ऑफ इंडिया एण्ड इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन के द्वारा सभी राज्यों एवं भारतीय पुलिस के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच चयन प्रक्रिया हुई। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की केन्द्रीय कराटे टीम गु्रप केन्द्र काठगोदाम के 04 कराटे खिलाड़ियों सिपाही/जीडी सुखपाल सिंह का (-)84 किलोग्राम, सिपाही/जीडी मनदीप गोगोई का 84 (+) किलोग्राम, सिपाही/जीडी विक्रम सैनी का 75 किलोग्राम एवं सिपाही/जीडी (महिला) गौरी पाठक का 55 किलोग्राम की वेट कैटेगरी में एशियन गेम्स के लिए चयन किया गया है। इधर पुलिस उप महानिरीक्षक शंकर दत्त पाण्डेय तथा अन्य अधिकारियों ने एशियन गेम्स में चयनित हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















