हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के समीप खड़ी एक कार के भीतर 32 वर्षीय युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित एक प्रसिद्ध बैंक्वेट हॉल के स्वामी अरुण बिष्ट के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे अस्पताल के पास एक कार लंबे समय से खड़ी दिखाई दी, जिसके सभी शीशे बंद थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजे लॉक होने के कारण कार को खोलकर युवक को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि कार का एसी चालू था और अंदर बैठे युवक का शरीर ठंडा पड़ चुका था।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक में आग से हड़कंप, दमकल ने समय रहते पाया काबू

युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में कार के भीतर लंबे समय तक बंद वातावरण में रहने से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार बंद कार में ऑक्सीजन की कमी या गैस के प्रभाव से ऐसी स्थिति बन सकती है। फॉरेंसिक टीम ने वाहन से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और तकनीकी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।

शहर के प्रमुख व्यवसायी की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि घटना ने बंद वाहन में सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440