कार्यकर्ताओं ने बांधी काली पट्टी, निकाला पैदल मार्च, किया विरोध प्रदर्शन
समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार के चार साल बिना मिसाल के है राज्य की जनता बेहाल और प्रदेश बदहाल है। इसके विरोध में गुरूवार को आप ने हाथों में काली पट्टी बांधकर नगर में पैदल मार्च निकाला।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में भारी संख्या में जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां से भाजपा सरकार पर के नाकामी भरे 4 साल का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधी और काला दिवस के रूप में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए ढोलक मंजीरों और ढपली बजाकर पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने क्रान्तिकारी गीत गाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त कुमार ने भाजपा सरकार के लिए तंज कसा कि भाजपा हो या कांग्रेस दोनों की सरकार ने उत्तराखण्ड की जनता को छला है और आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड में एकमात्र ईमानदार राजनीतिक विकल्प है। उनका कहना था कि भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ क्षेत्रीय मुद्दों से सरोकार रखने वाली उत्तराखण्ड की आम जनता आम आदमी पार्टी को मजबूती देने के लिए आगे आ रही है।
पैदल मार्च में मुख्य रूप से श्रीकांत खंडेलवाल, दीप पाण्डे, रमेश कांडपाल, देवेश कुमार, पुष्कार बिष्ट, विरेन्द्र बिष्ट, दिपक मेहरा, उमेश राणा, नरेन्द्र, सूरज पाण्डे, एच. सी. पाण्डे, राहुल आर्या, करन, अजय साहू, मन्जू देवी, लक्ष्मी देवी, हेमा देवी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












