समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये 5 अप्रैल को हल्द्वानी नवीन मण्डी परिषद में पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्य, सब्जी व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों की लोडिंग व अपलोडिंग का समय दिन में 1 बजे से सायं 5 बजे तक किया जा सकेगा।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी संविन बंसल के अनुमोदन के पश्चात शनिवार की देर सायं अपर जिलाधिकारी ने जारी किया हैं। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को हल्द्वानी नवीन मण्डी परिषद में अपरान्ह 1 बजे तक मण्डी सम्बन्धित समस्त गतिविधियों का संचालन प्रतिबन्धित रहेगा। परन्तु इस अवधि में भी मण्डी का संचालन हल्द्वानी से प्रतिबन्धित रहेगा।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


