कुपवाड़ा में उत्तराखंड के दो जवानों समेत 5 शहीद…

खबर शेयर करें

-पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैंठ रोकने पर हुई मुठभेड़
-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दोनों शहीदों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि

समाचार सच, देहरादून। वर्तमान में जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहा है, वहीं इस दौरान पाकिस्तान अपनी गंदी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। देश लॉकडाउन होने बाद भी सीमा पर हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर रहे हैं। रविवार की तड़के पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ रोकने की कोशिश में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुकाबला करते हुए एक सूबेदार समेत 5 जवान ने अपनी प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इन शहीदों में से दो जवान उत्तराखंड के भी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद हुए उत्तराखंड के दो शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार तड़के सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पांच पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ 15 घंटे से भी देर तक चली। इस मुठभेड़ में सूबेदार सहित पांच सैन्यकर्मी भी शहीद हो गये हैं। शहीद हुए जवानों में उत्तराखंड के दो जवान शामिल हैं। देवेंद्र सिंह रुद्रप्रयाग और अमित कुमार पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने रूद्रप्रयाग शहीद देवेंद्र सिंह और पौड़ी गढ़वाल के अमित कुमार की शहादत को नमन करते हुए ईश्वर से शहीदों की आत्मा की शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440