-मुखानी थाना पुलिस टीम को मिली सफलता
-आल्टो कार में ले जा रहा था अवैध रूप से शराब
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण में अंकुश लगाने को वर्तमान में पुलिस देवदूत बन कर अपने कार्य में जुटा हुआ है और शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। जिस कारण महानगर में लगातार हो रही शराब तस्करी से पुलिस परेशान है। गुरूवार को चैकिंग अभियान के दौरान मुखानी थाना की पुलिस टीम ने शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। मौके पर पुलिस ने अंग्रेजी शराब 7 पेटियों के साथ एक कार आल्टो बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, कानि0 शंकर सिंह लॉकडाउन के चलते लामाचौड़ चौराहा के पास चेकिंग अभियान में लगे थे। तभी कालाढूंगी की तरफ से एक आल्टो कार संख्या यूके-04डी-6735 को आते हुए देखा तो पुलिस टीम ने कार चालक को रूकने का इशारा किया तो वह सकपकाने लगा। शक होने पर पुलिस घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी में कार से 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। 7 पेटी में 327 पव्वे बरामद किये है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान 25 वर्षीय साहिल ऊर्फ सलीम पुत्र नसरूद्दीन राही निवासी मंडी जोशी बिहार गौलाजाली हल्द्वानी के रूप में कराई हैं। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में 60 आबकारी अधिनियम व धारा 144 सीआरपीसी लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188/269/270 भा0द0वि0 के अन्तगर्त अभियोग पंजीकृत किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


