उत्तराखंड राज्य मे दर्ज की गई 1263 एफआईआर

समाचार सच, देहरादून। पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में 02 लोगों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किये गए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 07 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 06 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
तबलीगी जमात प्रकरण एवं लॉकडाउन के उल्लघंन में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुये बताया की प्रशासन और पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में 02 लोगों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किये गए हैं।
अब तक प्रदेश में कुल 07 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 06 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया की लॉक डाउन के उलघन मे आज तक उत्तराखंड राज्य मे कुल 1263 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिसमे 5 हजार 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


