सीएए-एनपीआर-एनसीआर को 72 घंटे के धरना-सत्याग्रह का समापन

खबर शेयर करें

प्रर्दशनकारियों चेतावनी कहा संघर्ष जारी रहेगा, रणनीति 30 जनवरी को

समाचार सच, हल्द्वानी। सीएए-एनपीआर-एनसीआर के खिलाफ संविधान बचाओ मंच का यहां चल रहा 72 घंटे का धरना-सत्याग्रह मंगलवार को समापन हो गया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनका उक्त मामले को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। आगामी 30 जनवरी को होने वाली मंच बैठक में आगे की रणनीति तय की जायेगी।

धरना-सत्याग्रह के समापन से पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। तद्पश्चात संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ और राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ।

धरनास्थल पर हुई सभा में जामा मस्जिद हल्द्वानी के इमाम शाहिद अजहरी ने कहा कि धरना-सत्याग्रह में विभिन्न तबकों, क्षेत्रों, धर्म, जातियों के हजारों लोगों ने भागीदारी की। यह दिखाता है कि जनता के भीतर देश के संविधान के प्रति बेहद सम्मान और देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का जज्बा गहरे रूप में मौजूद है।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

राजा बहुगुणा कहा कि आज संविधान का बुनियादी ढांचा ही हमले का शिकार बन गया है, लेकिन सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ आम भारतवासियों की यह मुस्तैदी, एकता और जुझारू जोश जिसकी अगली कतार में युवा और महिलाएं खड़ी हैं, आज संविधान की हिफाजत में सबसे बड़ी ताकत बन गई है। बड़ी मस्जिद के इमाम सैय्यद इरफान रसूल ने कहा किए हम यहीं पैदा हुए हैं और यहीं सुपुर्दे खाक होंगे और भारतीय होने के नाते ये हक हमसे कोई नहीं छीन सकता।

डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि सीएए-एनआरसी-एनपीआर बिल्कुल अनावश्यक और गैरजरूरी है। नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में खुद साफ किया है कि विगत वर्षों में देश में बेरोजगारी, भुखमरी, असमानता में वृद्धि हुई है। तब मोदी सरकार इस पर फोकस करने के बजाय जनता का ध्यान बांटने के लिए विभाजनकारी कानून और नीतियां ला रही है जिसके खिलाफ जुझारू संघर्ष जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़ें -   नन्हें-मुन्नों ने खेली सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली

इस मौके पर मुख्य रूप से मौलाना शाहिद रजा, मौलाना अब्दुल बासित, जी आर टम्टा, तौफीक अहमद, नफीस अहमद खान, पीपी आर्य, प्रभात ध्यानी, बहादुर सिंह जंगी, विमला रौथाण, गोविंद राम गौतम, इकराम अंसारी, हिना, नूरजहां, नजमा, अशाबी, निर्मला, नसीम जहाँ, रजनी जोशी, मुमताज़, मो फुरकान, अहमद नबी, कासिम अली, नजीर अहमद, शबाना, मुनिया, नसीमा, ललित मटियाली, मुकेश बौद्ध, शराफत खान, बाबू पेंटर, मोहन मटियाली, टी आर पाण्डे, रईस उल हसन, सालिम सिद्दीकी, सिराज अहमद, सरताज आलम, पान सिंह बोहरा, तस्लीम अंसारी, जफर पीएसी, सुरेश पाण्डे, सलमान रजा, मारूफ अंसारी, महेंद्र, मुकेश बल्यूटिया, नसीमए रेनू, रजिया बेगम, रमेश कोठरी, शाहनवाज, फाजिल अंसारी, ताज मोहम्मद, शादाब आदि मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440