दो माह के सघन अभियान में 791 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी

खबर शेयर करें

791 wanted criminals arrested in two months intensive campaign

समाचार सच, देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा विगत 01 दिसम्बर 2022 से फरार वांछित / इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एनडीपीएस एक्ट गैंगस्टर एक्ट में अवैध सम्पत्ति अधिग्रहण करने हेतु विशेष कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया गया। दो माह के सघन अभियान में 791 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, 60 अपराधियों की कुर्की की कार्यवाही करते हुए 1013 वांछित अपराधियों को 41 (ए) द०प्र०सं० का नोटिस हाजिर हुए हैं।

गिरफ्तार वांछित अपराधियों में से 264 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। एनडीपीएस एक्ट में व्यवसायिक मात्रा से सम्बन्धित 14 अपराधियों की लगभग रूपये 2 करोड़ 58 लाख की अवैध रूप से अजित की गई सम्पत्ति चिन्हित करके सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को रिपोर्ट प्रेषित की गई, जिसमें से 01 अपराधी की लगभग 3.00 लाख की सम्पत्ति जब्त भी की जा चुकी है तथा 62 अपराधियों के चिन्हीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!

गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 38 अपराधियों द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हुए अवैध रूप से अर्जित की गई लगभग रूपये 38 करोड़ 13 लाख की सम्पत्ति अधिग्रहण करने हेतु चिन्हित करके जिलाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की गई है तथा 215 अपराधियों के अवैध सम्पत्ति चिन्हीकरण करने की कार्यवाही प्रचलित है। अभियान में अपराधियों के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा अभियान को एक माह के लिए बढ़ाया गया है, जिसमें फरार वांछित इनामी अपराधियों, एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अपराधियों एवं गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अपराधियों की अवैध सम्पत्ति अधिग्रहण करने के साथ ही कारागारों से पैरोल पर छूटने वाले फरार लगभग 300 बन्दियों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 25 अगस्त 2026, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440