दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में 9 लोग घायल, एक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/मसूरी। थाना कोतवाली मसूरी क्षेत्रअंतर्गत हाथीपांव लम्बीधार के पास दो वाहन गहरी खाई में गिर गये जिसके परिणाम स्वरूप 09 लोग घायल हो गये व 1 की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि हाथीपांव लम्बीधार के पास दो वाहन गहरी खाई में गिर गये है। इस सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी पुलिस बल मय आपदा उपकरण रस्सी, टार्च, स्ट्रेचर सहित घटनास्थल पर पहुंचे तो लम्बीधार माइन्स के पास एक वाहन ब्रीजा सख्या यूके 07डीएल 1140 सड़क से करीब 100-150 फीट गहरी खाई में गिरी थी। पुलिस बल द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से गम्भीर रूप से घायल 05 व्यक्तियों को भारी बारिश व घने कोहरे के बीच बामुश्किल खाई से निकालकर 108 एम्बुलेन्स की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। तथा वहां से करीब 01 किमी आगे नाग मन्दिर की तरफ गोला रोड के पास एक वाहन होण्डा सिटि संख्या डीएल 4सीएएच 3800 सड़क से करीब 150-200 फीट गहरी खाई में गिरी थी। पुलिस बल द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से गम्भीर रूप से घायल 05 व्यक्तियों को भारी बारिश व घने कोहरे के बीच बामुश्किल खाई से निकालकर 108 एम्बुलेन्स की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। पुलिस ने सभी घायल लोगों के परिजनों को सूचित भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी, जानिए कैसे होती है मां की पूजा, मंत्र और स्तोत्र

वाहन ब्रीजा में घायल व्यक्तियों के नाम पते:-
1- राहुल चौहान पुत्र देवेन्द्र सिंह चौहान निवासी रतनपुर, शिमला बाईपास देहरादून उम्र 27 वर्ष
2- नितिन सिंह पुत्र दिलीप सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास देहरादून उम्र 27 वर्ष
3- दिव्यांशु पुत्र केशर सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास देहरादून उम्र 21 वर्ष
4- आशीष मेहर पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी किशन नगर चौक देहरादून उम्र 22 वर्ष
5- कुलदीप पंवार पुत्र भरत सिंह पंवार निवासी शिमला बाईपास देहरादून उम्र 27 वर्ष (मृतक)

यह भी पढ़ें -   करोड़ों की जमीन ठगी का फरार आरोपी चोरगलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

वाहन होण्डा सिटि में घायल व्यक्तियों के नाम पते:-
1- आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी सुभाष नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष
2- राशिद पुत्र करीम शाह निवासी आईएसबीटी देहरादून उम्र 20 वर्ष
3- शान पुत्र शेख अलीमुद्दीन अंसारी निवासी आईएसबीटी देहरादून उम्र 30 वर्ष
4- विवेक पुत्र मनोज दूबे निवासी सुभाष नगर देहरादून उम्र 20 वर्ष
5- दिव्यानी पुत्री नवीन निवासी सुभाष नगर देहरादून उम्र 20 वर्ष

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440