पड़ोसी ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दी धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार डेस्क। उत्तराखंड के पिरान कलियर क्षेत्र से रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी न केवल किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले गया, बल्कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सा एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी पड़ोसी उनकी बेटी को झांसे में लेकर एक होटल पहुँचा। वहाँ उसने किशोरी को कोई नशीली चीज़ पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। बेसुध हालत में आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

हैवानियत यहीं नहीं रुकी; आरोपी ने इस घिनौने कृत्य की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। जब किशोरी को होश आया, तो आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी वहाँ से फरार हो गया। घर पहुँचकर किशोरी ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें -   श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य गुरमत समागम, प्रभात फेरी से लेकर संध्या दीवान तक भक्ति में सराबोर रही संगत

तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अमर शहीद मनदीप सिंह रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440