पिथौरागढ़ में मां-बेटे की मौत से पसरा मातम, 14 वर्षीय बेटे की मौत के बाद मां ने भी गंवाई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शनिवार को एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मड़े गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर की अचानक मौत के कुछ समय बाद उसकी मां की भी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार कक्षा नौ में पढ़ने वाला जतिन जोशी शनिवार सुबह रोज की तरह दौड़ लगाने के लिए झौलखेत मैदान गया था। बताया गया कि वापस लौटते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। पीछे से आ रहे अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजन आनन-फानन में जतिन को टैक्सी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर से उसकी मां पूनम जोशी उर्फ पुष्पा गहरे सदमे में चली गईं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

परिजनों के अनुसार अस्पताल से निकलने के बाद पूनम टैक्सी से गंगोलीहाट की ओर रवाना हुईं। घाट क्षेत्र में पहुंचने के बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घाट क्षेत्र से महिला का शव बरामद किया गया और फोटो के माध्यम से परिजनों से पहचान कराई गई। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी के अनुसार महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों की जांच भी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि परिवार पहले भी गहरे दुख से गुजर चुका है। करीब दो वर्ष पहले पूनम की बड़ी बेटी की मधुमेह के चलते मौत हो गई थी। अब इकलौते बेटे जतिन की मौत के बाद मां की भी जान चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें -   गणपति महोत्सव में ‘त्रिदेव’ की शानदार प्रस्तुति, नृत्य और अभिनय से जीवंत हुई सनातन कथा

पूनम के पति कैलाश चंद्र जोशी असम राइफल्स में तैनात हैं और वर्तमान में त्रिपुरा में ड्यूटी कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ तहसील के गुरुंगतोली का रहने वाला है और वर्तमान में वड्डा के समीप मड़े गांव में रह रहा था।

एक ही दिन मां-बेटे की मौत से मड़े गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्य अब पति के ड्यूटी से लौटने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440