आज का राशिफल | 4 नवंबर 2026, बुधवार | कार्तिक कृष्ण दशमी आज, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज बुधवार, 4 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। पंचांग के अनुसार कल, 5 नवंबर गुरुवार को एकादशी व्रत रखा जाएगा। आज कुछ राशि के जातकों को धन लाभ और रोजगार में नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल।

आज का पंचांग
दिन: बुधवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: दशमी
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी
सूर्योदय: सुबह 6:33 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:21 बजे
राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
विशेष: एकादशी व्रत गुरुवार, 5 नवंबर को रखा जाएगा।

आज का राशिफल
♈ मेष राशि
धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
♉ वृष राशि
रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी चिंता दूर होने और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। राजनीति के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन राशि
मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार के साथ व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा संतान से जुड़ी चिंता दूर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले हल्द्वानी बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

♋ कर्क राशि
रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई विशेष शुभ समाचार मिलने की संभावना है। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है और मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह राशि
आज कोई विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अधिकारियों के साथ विवाद से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या राशि
रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होने और रोजगार में बदलाव के योग बन रहे हैं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजगार को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, इसलिए अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें।

♎ तुला राशि
परिस्थितियों के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना है और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
♏ वृश्चिक राशि
आपके संकल्पित कार्य पूरे होने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, हालांकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है।
♐ धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है और मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी, राहुल-अखिलेश और खड़गे पर साधा निशाना, बोले- घाटे में चल रही मोहब्बत की दुकान

♑ मकर राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता दूर होने की संभावना है। कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें और अधिकारियों के साथ अनावश्यक तनाव से बचें।
♒ कुंभ राशि
रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है और मानसिक तनाव कम होगा।
♓ मीन राशि
अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ. नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440