समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। मंगलवार को पार्श्व परिवर्तनी एकादशी व्रत स्मार्त और वैष्णव दोनों परंपराओं के अनुसार रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। आज कई राशियों के लिए धन, रोजगार और सम्मान से जुड़े अच्छे संकेत हैं, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।
आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी
वार: मंगलवार
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
सूर्योदय: सुबह 6:05 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:07 बजे
राहुकाल: दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: पार्श्व परिवर्तनी एकादशी व्रत — स्मार्त एवं वैष्णव दोनों
आज का राशिफल
♈ मेष: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नए कार्य की शुरुआत के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा के योग हैं।
♊ मिथुन: मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुख बना रहेगा। रोजगार में बदलाव के संकेत हैं, लेकिन स्वास्थ्य और राजनीतिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
♋ कर्क: मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
♌ सिंह: करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी और कुछ रुके काम पूरे हो सकते हैं। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
♍ कन्या: पारिवारिक तनाव कम होगा और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बनेगी।
♎ तुला: स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
♑ मकर: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं और करियर में शुभ समाचार मिलेगा।
♒ कुंभ: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन: व्यर्थ विवाद से बचें। परिवार में खुशियां रहेंगी और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी तथा यात्रा के योग बनेंगे।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



