ऋषिकेश में मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा टला, युवक झुलसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में ऋषिकेश में गढ़वाल समाज द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जुलूस के दौरान अचानक एक मशाल की आग भड़क गई, जिससे एक युवक उसकी चपेट में आकर झुलस गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे युवक की जान बच गई।

यह भी पढ़ें -   पानी में सिर्फ एक चुटकी हल्दी से शरीर, मन और भाग्य पर पॉजिटिव दिखाई देने लगता है

मंत्री के बयान को लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं और विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमलावर है। ऋषिकेश में यह जुलूस देहरादून रोड से होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इसी दौरान एक बुझी हुई मशाल को दोबारा जलाने की कोशिश में आग तेज भड़क उठी और युवक झुलस गया।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद के अनुसार गर्म पानी में घी डालकर पीने से आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं

ऋषिकेश कोतवाल आर. एस. खोलिया ने बताया कि इस जुलूस के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। मंत्री के बयान को लेकर जनता में भारी आक्रोश है, वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर लगातार दबाव बना रही है। प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440