उत्तराखंड को बड़ी सौगात: टिहरी के मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026 से शुरू होगी पढ़ाई”

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड को केंद्र सरकार से एक और बड़ी सौगात मिली है। टिहरी गढ़वाल के मदननेगी क्षेत्र में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले पर केंद्र सरकार का आभार जताया है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने मदननेगी में इस विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति दे दी है। यह स्कूल शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होगा, जिससे स्थानीय छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   कौसानी स्कूल में रहस्यमयी घटनाएंः छात्राओं की बिगड़ती हालत से दहशत, “अलौकिक असर” की चर्चा तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय के खुलने से मदननेगी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिलेगी और क्षेत्र का शैक्षणिक ढांचा मजबूत होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बढ़ा ‘जंगली खतरा’! 27 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, सांसद अजय भट्ट ने दिए सख्त आदेश

शुरुआत में विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई होगी, और हर कक्षा में एक-एक सेक्शन रहेगा। भविष्य में जरूरत और अनुमति के अनुसार कक्षाओं और सेक्शन की संख्या बढ़ाई जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी। यह स्कूल केंद्र सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जा रहे हैं—और मदननेगी भी अब उसी सूची में शामिल हो गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440