गैस एजेंसी मैनेजर की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक घंटे में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की गैस एजेंसी में तैनात प्रबंधक डीएस रावत का संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद यह असामयिक मौत हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

इस घटना का असर चम्पावत ही नहीं, बल्कि रुद्रपुर तक देखने को मिला। गैस एजेंसी बंद रहने से सिलेंडर सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई और उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा।

मृतक के साले राजेन्द्र सिंह बोरा ने बताया कि घटना वाले दिन डीएस रावत पूरी तरह स्वस्थ थे। शाम तक वे सामान्य रूप से घर के कामकाज में लगे हुए थे। शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने फोन पर बताया था कि वे जिला अस्पताल में भर्ती अपने मामाजी को, जिनका पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था, डिस्चार्ज करवा रहे हैं। सभी प्रक्रिया पूरी कर उन्होंने उन्हें सुरक्षित घर भी पहुंचा दिया था।

यह भी पढ़ें -   मॉर्निंग वॉक बनी आखिरी सैर! तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से MDDA के AE की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लेकिन इसके करीब एक घंटे बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें -   भीमताल झील में लहराया तिरंगा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा सरोवर; राष्ट्रप्रेम में रंगा भीमताल

परिवार की ओर से अपील की गई है कि इस घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या अटकलें न लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। इस कठिन समय में परिवार ने सभी से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440