दून में एक वर्कशॉप में लगी आग, चपेट में आयी कार जलकर खाक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां थाना पटेलनगर क्षेत्र में निरंकारी भवन के पास स्थित एक वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में वर्कशॉप मालिक ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस हादसे में वर्कशॉप में खड़ी कार पूरी जल कर खाक हो गयी। इस अग्निकाण्ड से वर्कशॉप में काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है, फिलहाल पुलिस जांच में जुट हुई है।

यह भी पढ़ें -   बिन्दुखत्ता के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का संघर्ष लाया रंग

दरअसल, देहरादून में गाड़ियों के वर्कशॉप में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी भयावह थी कि उसने पूरी वर्कशॉप को अपनी जद में ले लिया. जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह की है. गनीमत रही कि कोई इस आग की चपेट में नहीं आया और हताहत नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि गाड़ियों के वर्कशॉप में सुबह अचानक आग लग गई थी. जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों को बुलाया गया।

पटेल नगर थाना क्षेत्र के हरिद्वार बाईपास स्थित निरंकारी भवन के पास शहजाद के वर्कशॉप की दुकान है। जिसमें आज सुबह अचानक आग लग गयी। आग इतनी भयावह थी कि उसने वर्कशॉप को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग की दो गाड़िया वहां पहुंच गयी और बमुश्किल आग पर काबू पाया। इधर इस आग से वर्कशॉप का पूरा सामान जल गया और वर्कशॉप में खड़ी एक कार भी जलकर खाक हो गयी। गनीमत रही कि कोई इस आग की चपेट में नहीं आया और हताहत नहीं हुआ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440