उत्तराखण्डः यमुनोत्री हाईवे पर कार यमुना नदी में गिरी, दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तराकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर सीधे यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना डामटा क्षेत्र के रिखाऊं खड्ड के पास हुई। कार संख्या यूके 07 एचए 3697 अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई से होते हुए नदी में समा गई। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, CM धामी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया, जहां दो युवकों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान तुषार खत्री (25 वर्ष) और अजय (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के निवासी थे और अपने गांव से डामटा की ओर जा रहे थे।

एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर हाईवे तक पहुंचाया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 20 जुलाई 2026, सोमवार🔱 श्रावण के प्रथम सोमवार पर जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

मृतकों का विवरण
-तुषार खत्री पुत्र दिनेश, निवासी ढुइंक, रिखाऊं, पुरोला, उत्तरकाशी (उम्र 25 वर्ष)
-अजय पुत्र मिजान सिंह, निवासी ढुइंक, रिखाऊं, पुरोला, उत्तरकाशी (उम्र 26 वर्ष)

थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने बताया कि दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। एक ही गांव के दो युवकों की असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440