मां पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने विकास योजनाओं की दी सौगात

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर पहुंचकर उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मेले का विधिवत शुभारंभ किया। यह मेला 27 फरवरी से शुरू होकर 15 जून तक निर्धारित अवधि में आयोजित होगा, जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वर्ष 2021 से लगातार मुख्यमंत्री स्वयं मेले का शुभारंभ करते आ रहे हैं।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया और जिले की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें 2021 से निरंतर इस पावन मेले में आने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पूर्णागिरी के दरबार में उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव होता है। प्रदेश सरकार इस धाम को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। टनकपुर से धाम तक स्थायी पथ प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जाएगी, साथ ही मेला क्षेत्र में इंटीग्रेटेड क्राउड मैनेजमेंट प्रणाली विकसित की जा रही है। शारदा रिवर फ्रंट परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र का समग्र विकास भी जारी है, जबकि चंपावत में गोलज्यू कॉरिडोर निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक में आग से हड़कंप, दमकल ने समय रहते पाया काबू

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पथ प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है, ताकि आने वाले श्रद्धालु सुगम दर्शन के साथ-साथ चंपावत के धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी ले सकें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440