
समाचार सच, हल्द्वानी। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बुधवार को नगर कीर्तन निकाला गया। निशान साहिब की अगुवाई निकले नगर कीर्तन में घोड़ों में सवार सिख योद्धा युद्ध कौशल का हुनर दिखाते हुए चल रहे थे। नौजवान ऊंचे निशान साहिब लगाकर ‘झुलदे ही रहेंगे निशान केसरी, खालसे नु मिली पहचान केसरी गीत गाते हुए नगर कीर्तन में शामिल हुए। खालसा स्कूल व श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल के छात्र-छात्राओं के दल ने शबद कीर्तन व पंजाबी लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से शुरू नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचा। Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh

नगर कीर्तन में विभिन्न झांकियां गुरु गोविंद सिंह के जीवन व उनके दिए संदेश, गुरुवाणी के संदेश के साथ पर्यावरण बचाओ और सामाजिक कुरीतियों, नारी शक्ति का संदेश देती झांकियां शामिल रहीं। इसके लिए नगर कीर्तन वाले रास्तों को तोरण द्वार व बिजली के झालरों से सजाया गया था। संगत ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया। लाउडस्पीकर पर बजती गुरुवाणी से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। संगत की ओर से शबदी जत्थों के रूप में ‘वाहो वाहो गुरु गोविंद सिंह और ‘चरन चलो मारग गोविंद आदि का गायन किया गया। पंज प्यारे साहिबान की अगुवाई में फूलों से सजी सुंदर पालकी में गुरु साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित थे, जिनके आगे हजारों की संख्या में संगत ने माथा टेक आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह जलपान के स्टॉल लगाए गए थे। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से हल्द्वानी के गुरुद्वारा साहिब की कमेटियों, सहयोगी संस्थाओं, सेवादारों, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज व श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का धन्यवाद किया गया। अंत में नगर कीर्तन में सेवा देने वाले सभी सेवादारों का धन्यवाद किया गया।

नगर कीर्तन में अकाल पुरख की फौज ने सिखों के प्रथम गुरु नानक देव के बताए तीन रास्तों पर झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें उनके बताए हुए रास्तों को दर्शाया गया। महिला विंग ने श्री दरबार साहिब पालकी के आगे फूलों की वर्षा कर सेवा की गई।
केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सुमित हृदयेश तथा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने नगर कीर्तन में शामिल हो कर सिख समाज के लोगो को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही रुद्रपुर गुरद्वारा से मान सिंघ ग्रोवर, बलजीत सिंघ गौलापार, हरबंस सिंघ, अमृतसर के उत्तराखंड मेंबर परताप सिंघ आदि गणमान्य व्यक्तियों ने हाज़री भरी।
नगर कीर्तन में मंच पर गुरद्वारा सिंघ सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंघ, सभी गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंघ सेठी, नगर कीर्तन इंचार्ज नरेंद्रजीत सिंघ रोडू, महामंत्री जगजीत सिंघ, कैशियर रविंदरपाल सिंघ,तजिंदर सिंघ, बिल्डिंग इंचार्ज बलविंदर सिंघ, कमेटी मेंबर अमनपाल सिंघ पिंडी, जगमोहन सिंघ राजू वीरजी, नगर कीर्तन इंचार्ज परमजीत सिंघ शुण्टी, हरजीत सिंघ सचर, परविन्दर सिंघ प्रिंस, रिकी मिडास, जगमीत सिंघ मिती, सबरवाल वीरजी, मनप्रीत सिंघ, डिम्पल वीरजी, नरेन्द्र सिंघ भसीन, जसपाल सिंघ चंडोक आदि उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



