हल्द्वानी में निकली कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ भारी संख्या में कांग्रेसियों ने किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें

A large number of Congressmen participated in the ‘Hath Se Hath Jodo Yatra’ of Congress in Haldwani.

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई, इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उक्त नेताओं ने केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आर्थिक बदहाली और महंगाई के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा को चुनावों में सबक सिखाना होगा।

सोमवार को यहां यात्रा स्वराज आश्रम से शुरू होकर हल्द्वानी मुख्य बाज़ार क्षेत्र में निकाली गई। जो पुनः स्वराज आश्रम में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार की विफलताएं गिनाईं वहीं नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो के नारे लगाए। कार्यकर्ता हाथों में भर्ती घोटाले, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, भर्ती घोटालों के दोषी जेल से बाहर क्यों? आदि नारे लिखी तख्तियां भी लेकर चल रहे थे।

यह भी पढ़ें -   घरेलू विवाद ने ली बुजुर्ग मां की जानः बीच-बचाव में आई महिला की पीट-पीटकर हत्या

इस मौके पर प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राहुल गांधी की 4 हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से देशभर में कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ शुरू की है। भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है घृणा और नफरत फैलाई जा रही है, उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि देश में नफरत फैलाने वाली ताकतों को बेनकाब करने का काम करें। केन्द्र व राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि देश की जनता का एलआईसी व बैंकों में लगा पैसा अडानी पर लुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   हैडिंग एवं न्यूज बदलकर बनानी है - मूंगफली के छिलकों को फेंकने की जगह इन तरीकों से करें इस्तेमाल

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेसी घर-घर, बूथ-बूथ तक जाएंगे।

यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, बमौरी हेम पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन, हरीश मेहता, दीपक चन्द्र जोशी, शोभा बिष्ट, बिमला सांगुड़ी, मंजु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, पुष्पा सम्मल, गीता बहुगुणा,पार्षद राजेंद्र जीना, पार्षद राधा आर्या, सुहेल सिद्दीक़ी, मुकुल बलूटिया, जीवन कार्की, त्रिलोक बनौली, सौरभ भट्ट, प्रेम बिष्ट, नेत्रबल्लभ जोशी, सतीश नैनवाल, संदीप भैसोडा, विनोद दानी, राजू रावत, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, शैलेंद्र दानु, विनोद कुमार, संजय जोशी, वरुण भाकुनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440