उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में आज भी बारिश-बर्फबारी के संकेत, मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई दिया। दिन भर बादल छाए रहने से मैदानों में ठंड का एहसास बढ़ा और तापमान सामान्य स्तर के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना ज्यादा है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज कुमाऊं में मनाया जा रहा सातू का पर्व, महिलाओं ने की गौरी-महेश्वर की पूजा; कल होगा आठू का व्रत और प्रतिमा विसर्जन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440