उत्तराखंड में कांवड़ यात्रियों का वाहन और पिकअप में जबर्दस्त भिड़ंत, एक यात्री की मौत, नौ घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ यात्रियों का वाहन सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ा। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि नौ घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को लक्सर हरिद्वार मार्ग पर उत्तर प्रदेश के जनपद बड़ौत के गांव मलकपुर निवासी कांवड़ जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन जैसे ही लक्सर हरिद्वार मार्ग पर जमदग्नि पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें -   नन्हें-मुन्नों ने खेली सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल सौरभ और पंकज को गाड़ी से जॉली ग्रांट के लिए रेफर किया। जबकि अमित को रुड़की अस्पताल के लिए रेफर किया। इनमें से सौरभ की मौत हो गई। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440