अखिल भारतीय युवा महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय युवा महासभा (एबीवाईएम) के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ‘उत्तराखंडी’ ने संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। जबकि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर आठ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन निगल्टिया, पूर्व राज्य मंत्री कमल जिंदल, अंबेडकर समिति अध्यक्ष दर्पण कुमार, दिनेश आर्य, पुष्पा देवी, पंकज जायसवाल, बीरबल रिंगोड़ी, मनोज मोहन को स्थान दिया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह, जगजीवन राम, भारत भूषण कुंडू, मोनिका गुप्ता, इंदिरा आर्य, निशित शर्मा, अमर बहादुर, जयशंकर नगवान को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया है। मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन हित में कार्य करने व संगठन की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440