ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में खाईबाड़ी करता एक सट्टा एजेंट गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सट्टा एजेंट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। पुलिस को आरोपी से सट्टा कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी मिली हैं। सट्टा एजेंट को कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। टीपीनगर चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर खड़ी कार संख्या यूके 04एफ-0016 में सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जब कार के पास पहुंची तो कार सवार सट्टा लगवाता पाया गया। इस बीच पुलिस को देखकर सट्टा लगाने वाले तो भाग खड़े हुए। लेकिन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गये सट्टा एजेंट विजय कश्यप पुत्र सूरज पाल कश्यप निवासी सीएमटी कॉलोनी, डहरिया के पास से 5250 रूपये की नगदी, सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये सट्टा एजेंट ने बताया कि लॉक डाउन के बाद से बेरोजगारी के चलते वह इस कारोबार में उतर गया। पुलिस ने पकड़े गये सट्टा एजेंट से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई हैं। इन जानकारियों के आधार पर सट्टा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी घ्के प्रयास कर रही है। पुलिस ने सट्टा एजेंट को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440