हल्द्वानी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचला, पुलिस जुटी शिनाख्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित तीनपानी बाईपास पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि उसका सिर बुरी तरह कुचल गया है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ROAD ACCIDENT IN HALDWANI

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में यूजीसी मानकों पर पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शोध उत्कृष्टता को नई दिशा

घटना की जानकारी शनिवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मंडी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही घटना के समय हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किस वाहन से हुई।

यह भी पढ़ें -   टेकनपुर में गूंजा हल्द्वानी का नाम, बीएसएफ पासिंग आउट परेड में असिस्टेंट कमांडेंट बने भूपेंद्र चिलवाल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440