वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्केल संस्था के सहयोग से वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिम्मतपुर तल्ला, हल्द्वानी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक प्रेरक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन पर्यावरणविद् जी. बी. पंत के निर्देशन में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों के लिए अनेक ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ संचालित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनोज सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से पौधशाला विकास, पौधारोपण, पौधों की देखभाल तथा जैव विविधता संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि छोटे-छोटे प्रयास भी प्रकृति की रक्षा में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   5 लाख पौधों का ऐतिहासिक लक्ष्यः हरेला से शुरू होगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा निःशुल्क वृक्षारोपण अभियान

इस अवसर पर दिनेश मेहता (स्केल संस्था की ओर से) भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया तथा विद्यालय में हरित प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   ४ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे भेंट किए गए। इन पौधों को विद्यालय परिसर में रोपित कर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।

विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्केल संस्था के महासचिव अरुण सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440